⚡ ब्रेकिंग News

✍️ सेवा से सराबोर रहा हनुमान पाटीदार का जन्मोत्सव, रक्तदान-नेत्र शिविर में उमड़ा जनसैलाब।

✍️ सेवा से सराबोर रहा हनुमान पाटीदार का जन्मोत्सव, रक्तदान-नेत्र शिविर में उमड़ा जनसैलाब।



पिपलिया कुलमी/माचलपुर। भाजपा जिला मंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि हनुमान प्रसाद पाटीदार का जन्मोत्सव मंगलवार को सेवा, सद्भाव और शुभकामनाओं के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर ग्राम पिपलिया कुलमी स्थित पाटीदार धर्मशाला में विशाल रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें भारी बारिश के बावजूद आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

👉नेत्र रोगियों को मिला उपचार, ऑपरेशन के लिए आनंदपुर भेजे गए मरीज।

शिविर में पहुंचे आंखों के मरीजों का विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा बारीकी से परीक्षण किया गया। जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां, चश्मे और लेंस वितरित किए गए। वहीं, जिन मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद अथवा अन्य गंभीर समस्याएं पाई गईं, उन्हें ऑपरेशन के लिए सर्व सुविधायुक्त श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।




👉 22 यूनिट रक्तदान, पाटीदार ने किया 21वां रक्तदान।

रक्तदान शिविर में युवाओं सहित क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 22 यूनिट रक्तदान किया गया। खास बात यह रही कि जन्मदिन मना रहे हनुमान पाटीदार ने स्वयं रक्तदान कर अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया। जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

  माचलपुर में भी मनाया जन्मदिन।





वहीं शाम को नगर माचलपुर स्थित नीलकंठ रेस्टोरेंट में हनुमान पाटीदार का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। यहां उपस्थित स्नेहीजनों एवं शुभचिंतकों ने श्री पाटीदार का हार-फूलों से आत्मीय स्वागत किया और साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। उपस्थित लोगों ने श्री पाटीदार के साथ आत्मीयता साझा करते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना की। जन्मोत्सव के इस अवसर पर पत्रकार घनश्याम शर्मा, पार्षद पवन राठौर, पार्षद बजरंग लववंशी, जीरापुर नगर परिषद अध्यक्ष पवन कुशवाह, पत्रकार रवि राठौर, राम दांगी भगोरा, जितेंद्र जोगी, श्याम पाटीदार, मुरली पाटीदार सहित अनेक स्नेहीजन एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

दिनभर चले सेवा और शुभकामना कार्यक्रमों ने जन्मोत्सव को विशेष बना दिया। एक ओर रक्तदान और नेत्र शिविर के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा की गई, वहीं दूसरी ओर माचलपुर में स्नेहीजनों ने आत्मीयता के साथ जन्मदिन मनाकर हनुमान पाटीदार के प्रति अपने स्नेह और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR