⚡ ब्रेकिंग News

बिहार की इस जेल में गूंजी किलकारी! सजा काट रही महिला को मिला 'कुदरत का तोहफा', आई नन्ही मेहमान

 जहानाबाद: कभी-कभी जिंदगी जब कठिन परिस्थितियों से होकर गुजर रही होती है तो भी उम्मीद की एक नई किरण दिख ही जाती है. कुछ ऐसा ही वाकया जहानाबाद के बसंती देवी के साथ हुआ है. काको जेल में बंद उस महिला कैदी ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है. दरअसल, बसंती देवी एक मामले में पिछले 8 महीने से जेल में बंद है. सदर अस्पताल में जब इस बात की लोगों को जानकारी हुई तो एक अलग ही माहौल बन गया. कई लोग तो इसे चमत्कार मानने लगे.

बता दें कि बसंती देवी जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित इक्कील गांव की निवासी हैं. जेल में पिछले 8 महीने से वो सजा काट रही हैं. जेल में रहते हुए एक दिन अचानक तबीयत बिगड़ती है और जांच के दौरान यह पता लगता है कि महिला प्रेग्नेंट हैं. इसके बाद आनन फानन में जेल प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए चेक अप और चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाता है.



Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR