⚡ ब्रेकिंग News

शिव जी बिहाने चले पालकी सजाई के भभूति रमाई के, डीजे, डोल के साथ नगर में बड़ी धूमधाम के साथ निकली भोले बाबा की बारात..


                 🙏चित्र-- गोघटपुर शिव मंदिर मठ 

माचलपुर - (आकाश शर्मा) आज आदि-अंत से परे, सृष्टि के आरम्भ सूचक अग्नि ज्योतिर्लिंग के उदय का और महादेव संग देवी पार्वती के विवाह का शुभ दिवस है ! ‘शिव’ और ‘शक्ति’ के इस अद्भुत समागम ने सनातन को अर्धनारीश्वर की वो अवधारणा दी जिसमें पति और पत्नी, स्त्री और पुरुष एक दूसरे के पूरक और अभिन्न अंग माने जाते हैं !अघोर बैरागी शिव को सांसारिक बनाने वाले मंगल परिणय पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की बारात नगर में बड़ी धूमधाम से निकाली गई। 

इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिवजी की बारात के साथ कई सुंदर झांकियां भी निकाली गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। छोटे छोटे बच्चों ने भोले की बारात मै डमरू, मंजीरे बजाते हुए पूरा उत्साह दिखाया, भूत पिशाच बने कलाकारों ने नाचते, गाते बारात को शिवमय बना दिया।नगर के तमाम शिव मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई, मंदिरों मै पूरे दिन शिव भक्तों ने बड़ी संख्या में भोलेबाबा के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने व्यवस्था को नियंत्रित किया ताकि बारात के दौरान किसी प्रकार का कोई व्यवधान न हो।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR