⚡ ब्रेकिंग News

कार के आगे के बोनट के वायर मै शॉर्ट सर्किट होने से खड़ी अल्टो कार मै लगी आग। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने आकर बुझाई आग।

कार के आगे के बोनट के वायर मै शॉर्ट सर्किट होने से खड़ी अल्टो कार मै लगी आग। नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने आकर बुझाई आग।

(दैनिक मधुर दर्पण समाचार/ आकाश शर्मा) 






माचलपुर - नगर माचलपुर के बस स्टैंड झंडा चौक पर आज दोपहर बाद अचानक से खड़ी गाड़ी में आग लग गई, आग का कारण आगे बोनट में शॉर्ट सर्किट होना बना, देखते ही देखते आग के बड़ी लपटें निकलने ही लगी थी कि इतने मै ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुंची और लगी आग पर काबू पाकर कोई बड़ी दुर्घटना होने से रोक दी। गाड़ी मै पीछे की तरफ आग पहुंचे उसके पहले ही फायर ब्रिगेड कर्मचारी दुर्गा प्रसाद मालाकार व सहयोगी बृजमोहन सिंह सोंधीया ने बड़ी ही मुस्तैदी से आग पर काबू कर लिया । गाड़ी नंबर RJ 20 CG 0988 होकर ग्राम धानोदा निवासी रामबाबू सोनी की अल्टो कार है। 



थाना प्रभारी भगीरथ शाक्य को सूचना मिलते ही वह भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस ने गाड़ी के नंबर, वाहन की मौजूदा स्थिति और आग लगने के संभावित कारणों की जांच शुरू कर दी है. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, दोपहर 3:03 पर शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते 3:07 मिनट पर गाड़ी से आग की बड़ी बड़ी लपटे निकलने लगी, जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू किया, हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी मिलते ही ग्राम धानोदा के सरपंच घनश्याम गुर्जर, व धानोदा के देव सिंह गुर्जर सहित अनेक गार्मीण जन व माचलपुर के अनेक नागरिक घटना स्थल पर पहुंचे ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR