🚔 गोविन्द सोनी घर से लापता 40 साल का पुरुष निवासी ग्राम बाड़गांव थाना माचलपुर , परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी। माचलपुर/राजगढ़। माचलपुर थाना क्षेत्र में एक पुरुष के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद सोनी (उम्र लगभग 40 वर्ष) निवासी बाड़गांव थाना माचलपुर, 08 मार्च 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से बिना बताए कहीं चले गये, जिसके बाद से वह वापस नहीं आए।
परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश करने के बावजूद जब गोविन्द सोनी का कोई सुराग नहीं लगा तो इसकी सूचना माचलपुर थाने में दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुरुष की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुरूष के घर से जाने के बाद से परिजन चिंतित हैं और लगातार उसकी खोजबीन कर रहे हैं। पुलिस द्वारा भी आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को गोविन्द सोनी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत माचलपुर थाना पुलिस को सूचित करें, ताकि पुरुष को जल्द से जल्द खोजा जा सके।
गोविन्द सोनी का हुलिया रंग सांवला, फिट 6 के करीब, बदन इकहरा चेहरा लम्बा, पैन्ट शर्ट पहने है।



إرسال تعليق