🎋किसी को भी नुकसान न हो इस तरह त्यौहार को यादगार बनाए, सब मिलकर सौहार्द्र की होली मनाए, थाना परिसर मै शांति समिति की बैठक आयोजित।
माचलपुर: आगमी त्यौहारों को शांति सद्भाव से मनाने को लेकर माचलपुर थाना परिसर में शनिवार शाम को शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ । उक्त बैठक नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़, थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य व मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र वत्स की मौजूदगी में हुई, होलिका दहन, धुलंडी, रंग पंचमी और सीतला सप्तमी व ईद को लेकर उपस्थित नगर के लोगों से विस्तृत विचार विमर्श किया। और इन त्योहारों को कैसे पारंपरिक तरीके से मनाए इस पर सुझाव लिए जिसमें होलिका दहन स्थान पर मिट्टी डलवाने, बिजली केवल ऊपर करने सप्तमी के रोज शीतला माता मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था करने सहित विभिन्न की व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात हुई।
थाना प्रभारी भगीरथ शाक्य ने कहा कि किसी को भी नुकसान न हो इस तरह त्यौहार को यादगार बनाए, सब मिलकर सौहार्द्र की होली मनाए। वही ईद पर ईदगाह से लेकर मार्गों की साफ़ सफाई सहित विभिन्न व्यवस्था को सुधारने की बात मौजूद अधिकारी ने की जिस पर प्रशासन ने आश्वासन किया कि प्रयास रहेगा सभी के सहयोग से त्यौहारों को सद्भाव से मनाया जावेगा। इस मौके पर उपस्थित उत्सव समिति सदस्य सहित मुस्लिम समाज के सहित नगर वरिष्ठजन, व पत्रकार मौजूद रहे ।



إرسال تعليق