💺 माचलपुर अस्पताल में स्थायी डॉक्टर व उन्नयन (उन्नति) की मांग को लेकर आज 12 मार्च को होगी परामर्श बैठक।
माचलपुर (जिला राजगढ़) आकाश शर्मा – नगर के शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से स्थायी डॉक्टर की कमी और सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए नगर में चिंता का माहौल बना हुआ है। इसी विषय को लेकर नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और नागरिकों की पहल पर एक महत्वपूर्ण परामर्श बैठक का आयोजन किया जा रहा है। नगर की हिंदू उत्सव समिति के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शासकीय प्राथमिक अस्पताल में स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति सुनिश्चित करना तथा अस्पताल को शासकीय सामुदायिक अस्पताल के रूप में उन्नत करने की मांग पर चर्चा करना है। साथ ही अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर की उपलब्धता और आवश्यक जांच सुविधाओं की स्थापना को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि माचलपुर नगर की 36 विभिन्न समाजों को साथ लेकर यह पहल की जा रही है, ताकि नगरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस बैठक में नगर के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा व्यापारी वर्ग को आमंत्रित किया गया है। बैठक में अस्पताल की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपने सहित आगे की रणनीति तय की जाएगी।बैठक का स्थान व समय:
📍 पिपली वाले बालाजी मंदिर, पुराना बस स्टैंड, माचलपुर
🕗 समय – रात्रि 8:00 बजे
📅 दिनांक – 12 मार्च 2026, गुरुवार
समिति ने नगर के सभी गणमान्य नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

إرسال تعليق