⚡ ब्रेकिंग News

एक नहीं, दो दरिंदों ने महिला से किया दुष्कर्म — फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े..

🚔 एक नहीं, दो दरिंदों ने महिला से किया दुष्कर्म — फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े..

🫟 डरा-धमकाकर वारदात को दिया अंजाम, दो माह से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार।

राजगढ़। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देशों के तहत कालीपीठ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07 जनवरी 2026 को एक पीड़िता ने थाना कालीपीठ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नरसिंह पिता रमेश तंवर एवं गजन उर्फ गजराज पिता मोरसिंह तंवर, निवासी बांकपुरा ने उसे डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में थाना कालीपीठ में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 64, 70(1), 332(बी), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी थी। लगातार प्रयासों के बाद 13 मार्च 2026 को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी राजगढ़ अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका

उपनिरीक्षक जितेंद्र अजनारे, सउनि विजय सैनी, प्रआर मुकेश, प्रआर माखन, प्रआर बनबारी, आर सोनू तथा सायबर सेल से प्रआर कुलदीप कुंभकार और आर अशोक राहोरिया की इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR