⚡ ब्रेकिंग News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माचलपुर थाना परिसर में बेटियों का सम्मान, थाना प्रभारी ने दिए सुरक्षा के टिप्स।

🤹 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माचलपुर थाना परिसर में बेटियों का सम्मान, थाना प्रभारी ने दिए सुरक्षा के टिप्स।




माचलपुर (आकाश शर्मा) International Women's Day के अवसर पर माचलपुर पुलिस थाने में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। थाना परिसर में छोटी-छोटी बेटियों को आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य द्वारा बेटियों का पैर छूकर टीका लगाकर सम्मान किया गया,
साथ ही माचलपुर पुलिस विभाग में कार्यरत महिला आरक्षक नंदनी श्रीवास्तव का तिलक लगाकर गिफ्ट देकर, पैर छूकर सम्मान किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल बन गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को एक ड्राम बॉक्स (स्टेशनरी किट) भेंट की गई, जिसमें पेन, पेंसिल, कटर मशीन, रबर (मिटाने वाली), एक कॉपी और टॉफी शामिल थीं। पुलिस द्वारा इस पहल का उद्देश्य बेटियों का हौसला बढ़ाना और समाज में उनके सम्मान का संदेश देना था। 
इस दौरान थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य ने बच्चियों को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और टिप्स भी दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में पुलिस हमेशा उनकी मदद के लिए तैयार है। साथ ही बच्चियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चियों ने भी पुलिस विभाग का आभार व्यक्त किया। इस पहल की नगर में सराहना की जा रही है और लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR