⚡ ब्रेकिंग News

भैंस चोरी कर भागे बदमाशों पर पुलिस-ग्रामीणों का शिकंजा, 50 KM तक पीछा! दो बार फायरिंग के बाद पिकअप छोड़कर भागे चोर।

भैंस चोरी कर भागे बदमाशों पर पुलिस-ग्रामीणों का शिकंजा, 50 KM तक पीछा! दो बार फायरिंग के बाद पिकअप छोड़कर भागे चोर।

माचलपुर पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की 3 भैंस और 2 पाड़े बरामद, राजस्थान नंबर की पिकअप जब्त — फरार आरोपियों की तलाश जारी

माचलपुर। (आकाश शर्मा पत्रकार) राजगढ़ जिले के माचलपुर थाना क्षेत्र के गोघटपुर गांव में शनिवार देर रात हुई भैंस चोरी की वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। तीन भैंस और दो पाड़ों को पिकअप में भरकर भाग रहे बदमाशों का ग्रामीणों और पुलिस ने करीब 50 किलोमीटर तक पीछा किया। पीछा करने के दौरान बदमाशों द्वारा दो बार फायरिंग किए जाने की जानकारी सामने आई, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। पुलिस की लगातार घेराबंदी से घबराकर बदमाश पिकअप वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से राजस्थान नंबर की पिकअप सहित चोरी की गई 3 भैंसें और 2 पाड़े बरामद कर लिए।

माचलपुर पुलिस टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही माचलपुर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। बदमाशों का पीछा करने और घेराबंदी में ASI राकेश सिंह, कैलाश यादव, नरहरि मिलन दीवानजी, आरक्षक पप्पू दांगी, विष्णु जाट तथा चालक आरक्षक सीताराम सिसोदिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम ने लगातार बदमाशों की लोकेशन और रास्तों पर नजर रखते हुए खिलचीपुर पुलिस को भी सूचना दी, जिसके बाद संभावित रास्तों पर घेराबंदी की गई।

तिरपाल से ढकी पिकअप देखकर हुआ शक।

पिपलदी निवासी सरपंच देवीलाल के अनुसार गोघटपुर गांव में उनके भानेज-जमाई सज्जन सिंह चौहान का मकान निर्माणाधीन है। इसी कारण मकान के बाहर बने बाड़े में भैंसों को बांधा गया था। शनिवार देर रात सज्जन सिंह की नींद खुली तो तीन भैंस और दो पाड़े गायब मिले। सूचना मिलते ही रिश्तेदारों ने वाहनों से बदमाशों की तलाश शुरू की। बांगपुरा गांव के समीप शंकरपुरा के पास सरपंच देवीलाल को माचलपुर से खिलचीपुर की ओर जाती एक पिकअप दिखाई दी। वाहन में पशु तिरपाल से ढके हुए थे। शक होने पर ग्रामीणों ने पीछा शुरू कर दिया।

पीछा करने वालों पर दो बार फायरिंग।

पीछा किए जाने से घबराए बदमाशों में से एक ने बंदूक निकालकर पीछा कर रहे लोगों की ओर दो बार फायरिंग की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। इसी बीच माचलपुर पुलिस और डायल-112 भी मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खिलचीपुर पुलिस को सूचना दी और आगे के रास्तों पर घेराबंदी शुरू कर दी।




पुलिस वाहन को टक्कर मारने का प्रयास

भोजपुर रोड स्थित मंगलसिटी कॉलोनी के पास खिलचीपुर की डायल-112 ने पिकअप को रोकने के लिए रास्ता घेरा। आरोप है कि पिकअप चालक ने पुलिस वाहन को टक्कर मारने का प्रयास किया। खतरा देखते हुए डायल-112 चालक ने वाहन पीछे कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इसके बाद बदमाश पिकअप को दूसरे रास्ते से लेकर भागने लगे। खिलचीपुर एसडीओपी धर्मवीर नागर और टीआई कमल गेहलोत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा।

बारोल के पास घेराबंदी, पिकअप छोड़ भागे बदमाश

बदमाश पिकअप लेकर बारोल की ओर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की लगातार बढ़ती घेराबंदी के चलते बदमाशों के पास भागने के सीमित रास्ते रह गए। आखिरकार बदमाश पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो उसमें चोरी की गई तीन भैंस और दो पाड़े बरामद हुए। वाहन और पशुओं को माचलपुर थाने लाया गया।

माचलपुर पुलिस की सतर्कता से चोरी का पशुधन बरामद।

पूरी कार्रवाई में माचलपुर पुलिस टीम की सक्रियता और ग्रामीणों के सहयोग से चोरी किए गए पशुओं को बरामद करने में सफलता मिली। करीब 50 किलोमीटर तक चले इस पीछा अभियान में पुलिस लगातार बदमाशों के पीछे लगी रही। माचलपुर पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। घटना में प्रयुक्त राजस्थान नंबर की पिकअप पुलिस के कब्जे में है। माचलपुर पुलिस टीम के ASI राकेश सिंह, कैलाश यादव, नरहरि मिलन दीवानजी, आरक्षक पप्पू दांगी, विष्णु जाट और चालक आरक्षक सीताराम सिसोदिया की सक्रिय भूमिका की क्षेत्र में चर्चा रही।

👆🏻✍🏻आकाश शर्मा. संपादक  दैनिक मधुर दर्पण समाचार 



Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR