💣पंचायत मै बड़ा खेल “सड़क बनी कागजों में, 5 लाख पहुंचे खातों में!” गागोरनी पंचायत में विकास के नाम पर बड़ा खेल💣
🚨काम से पहले बिल पास, धरातल पर सीसी रोड गायब… सरपंच की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल🚨
मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के जीरापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गागोरनी में विकास कार्यों को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां सीसी रोड निर्माण के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान तो हो गया, लेकिन जमीन पर काम का कोई अता-पता नहीं है। इस पूरे मामले ने पंचायत व्यवस्था और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
-मामले की सच्चाई-
ग्रामीणों के अनुसार गागोरनी शासकीय हाई स्कूल से महादेव मंदिर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह है कि जनवरी 2026 में ही दो बिल लगाकर करीब 5 लाख रुपये निकाल लिए गए, जबकि मौके पर आज तक कोई निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ।
इसी तरह मानपुर स्कूल से चेक माताजी मंदिर परिसर मानपुरा तक प्रस्तावित सीसी रोड के लिए भी पंचायत द्वारा 5 लाख रुपये का भुगतान निकाल लिया गया, लेकिन धरातल पर सड़क का कोई नामोनिशान नहीं है।
-भ्रष्टाचार के आरोप-
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत को मरम्मत और अन्य निर्माण कार्यों के लिए मिली राशि भी बिना काम कराए निकाल ली गई। इससे सरपंच पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग रहे हैं और गांव में आक्रोश का माहौल है।
ऑनलाइन रिकॉर्ड vs जमीनी हकीकत
पंचायत के ऑनलाइन रिकॉर्ड में साफ तौर पर सीसी रोड निर्माण का प्रस्ताव और राशि दर्ज है, लेकिन मौके पर न तो कोई सामग्री दिखाई दे रही है और न ही किसी प्रकार का कार्य हुआ है।
अधिकारियों का जवाब
इंजीनियर गोपाल सिंह किरार ने फोन पर बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों की आवाज
ग्रामीण हरिओम बैरागी ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में विकास कार्य सिर्फ कागजों में हो रहे हैं, जबकि हकीकत में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।
❗ बड़ा सवाल
जब सड़क बनी ही नहीं, तो 5 लाख का भुगतान कैसे हो गया?
क्या होगी जांच या फिर कागजों में ही चलता रहेगा विकास?

Post a Comment