⚡‘सब झूठ था’ – विधायक दांगी व उनके पुत्र पर लगे आरोपों पर बड़ा पलटवार, आरोपकर्ता का कबूलनामा और मांगी सार्वजनिक माफी..
झूठे आरोपों का पर्दाफाश! विधायक हजारीलाल दांगी पर लगाए गए आरोप निकले बेबुनियाद, आरोपकर्ता ने मांगी सार्वजनिक माफी..
📍खिलचीपुर/राजगढ़ संवाददाता आकाश शर्मा।
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से गर्माए जमीन अधिग्रहण विवाद में अब बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी और उनके पुत्र पर लगाए गए गंभीर आरोप पूरी तरह से झूठे साबित हो गए हैं। मामले में आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने अब खुद सामने आकर सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार कर ली है और विधायक से माफी भी मांग ली है।
हाल ही में सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति द्वारा यह आरोप लगाए गए थे कि विधायक हजारीलाल दांगी और उनके बेटे ने उसकी जमीन को गलत तरीके से अधिग्रहित करने की कोशिश की और उस पर दबाव बनाया। मामला तेजी से फैलते हुए राजनीतिक रंग लेने लगा था, जहां विपक्षी दलों ने भी इसे मुद्दा बनाकर भाजपा को घेरने की कोशिश शुरू कर दी थी।
⚡ अब आया सच्चाई का ट्विस्ट
पूरे मामले में अब नया मोड़ तब आया जब आरोप लगाने वाले व्यक्ति ने खुद आगे आकर स्वीकार किया कि उसके द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार, भ्रामक और तथ्यहीन थे। उसने कहा कि किसी गलतफहमी या भ्रम की स्थिति में आकर उसने यह आरोप लगाए थे, जिनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।
🙏 विधायक हजारीलाल दांगी व उनके सुपुत्र बापूलाल दांगी से सार्वजनिक मांगी माफी..
आरोपकर्ता ने सार्वजनिक रूप से विधायक हजारीलाल दांगी से माफी मांगते हुए कहा कि उसकी वजह से विधायक और उनके परिवार की छवि को ठेस पहुंची है, जिसका उसे खेद है। उसने भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की बात भी कही।
🎯 राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
इस घटनाक्रम के बाद अब राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदल गया है। जहां एक ओर विपक्ष के आरोपों की हवा निकलती नजर आ रही है, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में राहत और उत्साह का माहौल है।
📣 संदेश साफ..
यह मामला एक बार फिर यह दर्शाता है कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए लगाए गए आरोप न सिर्फ किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में भ्रम और अविश्वास भी पैदा करते हैं।


Post a Comment