“माचलपुर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर जनता का गुस्सा फूटा – 7 दिन में सुधार नहीं तो नगर बंद और चक्का जाम की चेतावनी”
हिंदू उत्सव समिति, सभी राजनीतिक दलों और गणमान्य नागरिकों की संयुक्त बैठक में बड़ा फैसला..
राजगढ़ | माचलपुर (दैनिक मधुर दर्पण) नगर माचलपुर में शासकीय अस्पताल की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अब जनआक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। इसी को लेकर आज हिंदू उत्सव समिति, नगर के सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें अस्पताल की बिगड़ी व्यवस्थाओं पर गंभीर चर्चा करते हुए ठोस निर्णय लिए गए।बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि दिनांक 13 मार्च 2026, शुक्रवार को नगर के नागरिकों द्वारा नायब तहसीलदार टप्पा माचलपुर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं को 7 दिनों के भीतर सुधारने की मांग की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और समाजसेवियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सात दिवस के भीतर शासन-प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो नगर के सभी संगठनों और नागरिकों के सहयोग से नगर बंद कर चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अधिक से अधिक नागरिक इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं, ताकि अस्पताल की बदहाल स्थिति में जल्द सुधार हो सके।
कार्यक्रम की जानकारी:
📍 स्थान: पिपली वाले बालाजी मंदिर, पुराना बस स्टैंड, माचलपुर
🕚 एकत्रीकरण: सुबह 11:00 बजे
📜 ज्ञापन सौंपना: दोपहर 12:00 बजे, टप्पा माचलपुर
बैठक के अंत में नगर के समस्त नागरिकों से अपील की गई कि वे समय पर पहुंचकर इस जनहित के आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माचलपुर के शासकीय अस्पताल की व्यवस्था सुधारने की आवाज को मजबूत करें।
🗣️ जनप्रतिनिधियों का कहना:
“यह आंदोलन किसी एक संगठन का नहीं बल्कि पूरे नगर के स्वास्थ्य अधिकार की लड़ाई है।”

Post a Comment