⚡ ब्रेकिंग News

नववर्ष की पूर्व संध्या पर गूंजा उल्लास, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न..

🎉 नववर्ष की पूर्व संध्या पर गूंजा उल्लास, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया गया जश्न..

माचलपुर (आकाश शर्मा) हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में स्थानीय लोगों ने एकत्रित होकर हर्षोल्लास के साथ नववर्ष का स्वागत किया।

इस दौरान युवाओं और बुजुर्गों ने मिलकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्सव मनाया। कार्यक्रम में भगवा ध्वज के साथ श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम नजर आया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

रात के समय बाजार क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरा माहौल भक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया। समिति के सदस्यों ने बताया कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे हर वर्ष इसी तरह धूमधाम से मनाया जाता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR