⚡ ब्रेकिंग News

माचलपुर - सोयत रोड पर जोरदार भिड़ंत: दो बाइक टकराईं, गंभीर घायलों को किया झालावाड़ (राजस्थान) रेफर..

माचलपुर - सोयत रोड पर जोरदार भिड़ंत: दो बाइक टकराईं, गंभीर घायलों को किया झालावाड़ (राजस्थान) रेफर..


प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार विष्णु पिता अमर सिंह बागरी निवासी ग्राम करकड़िया थाना सोयत एवं गोविंद पिता बद्रीलाल बागड़ी निवासी पिपलिया बिजारेल थाना जीरापुर थे। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सागर पिता पीरूलाल मेघवाल निवासी देहरिया थाना सोयत सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं, जिसके चलते बांदा गांव के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुलीचंद मालवीय, पप्पू दांगी व रविंद्र जाट ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। इस दौरान पुलिस विभाग में सूचना संकलन कर रहे रवींद्र जाट ने मानवता और कर्तव्य की मिसाल पेश करते हुए घायलों को खुद उठाकर वाहन तक पहुंचाया। घायलों को बचाने के दौरान उनकी पूरी शर्ट खून से सन गई, लेकिन उन्होंने बिना परवाह किए अपनी ड्यूटी निभाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR