⚡ ब्रेकिंग News

होली पर दीपावली सा माहौल पटाखों की गूंज के साथ माचलपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर निकला भव्य जुलूस, नगरवासियों ने मनाया जश्न।

🎉 होली पर दीपावली सा माहौल पटाखों की गूंज के साथ माचलपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर निकला भव्य जुलूस, नगरवासियों ने मनाया जश्न।

माचलपुर। भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद पूरे देश के साथ-साथ नगर माचलपुर में भी जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। टीम की विजय के उपलक्ष्य में नगर में युवाओं और खेल प्रेमियों द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया। होली पर दीपावली सा माहौल बन गया पटाखों की गूंज से पूरा नगर गूंजयमान हो गया,जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, क्रिकेट प्रेमियों और नागरिकों ने भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाए और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। पूरे नगर में देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। युवाओं ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है और यह जीत देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। नगरवासियों का कहना है कि भारतीय क्रिकेट टीम की यह जीत हमेशा यादगार रहेगी और इसी तरह टीम आगे भी देश का नाम रोशन करती रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR