⚡ ब्रेकिंग News

🎋 पुराने झंडा चौक का सब्जी बाजार हुआ अव्यवस्थित, राहगीरों और ग्राहकों को हो रही भारी परेशानी..

      
🐂 बाजार में स्वच्छंद विचरण करते रहते हैं जानवर,  जानवरों से कई लोग हो चुके हैं चोटिल..

   दैनिक मधुर दर्पण प्रधान संपादक आकाश शर्मा।

माचलपुर। नगर के पुराने झंडा चौक क्षेत्र में लगने वाला सब्जी बाजार इन दिनों अव्यवस्था का शिकार होता जा रहा है। बाजार में ठेले लगाने वाले कई सब्जी विक्रेता बीच में पर्याप्त जगह छोड़कर सीधे मुख्य सड़क पर अपने ठेले लगा लेते हैं, जिससे आवागमन में भारी बाधा उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह है कि बाइक सवार तो दूर, पैदल चलने वाले लोगों को भी सही तरीके से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ बड़े दुकानदारों ने अपने नीयत स्थान से काफी बाहर रोड पर अपनी दुकानों को सजा रखा है। ऐसे मै उसी रास्ते पर से होकर ट्रैक्टर, व अन्य गाड़ियों के साथ बाइक सवार भी होकर निकलते है, दिन मै अनेक बार जाम के हालात बनते आसानी से देखे जा सकते है, गाय, और सांडों से आसपास के दुकानदार भी डरे सहमे हुए रहते है, कुछ समय पहले एक दुकानदार की दुकान मै सांडो ने लड़ते लड़ते दुकानदार को काफी नुकसान पहुंचाया था, तथा उसी बाजार मै एक बुजुर्ग को भी सांडो ने लड़ते समय चोटिल कर दिया था, जिनका झालावाड़ राजस्थान में काफी समय तक इलाज चला था, ऐसा नहीं है कि गाय या सांड से राहगीरों को ही परेशानी आती है, सब्जी विक्रेता भी पूरे दिन इस बड़ी समस्या से ग्रस्त होते रहते है। बाजार में हर समय भीड़भाड़ बनी रहती है और इसी बीच गायों के झुंड भी अक्सर पहुंच जाते हैं। ये गायें सब्जी खरीदकर जा रहे लोगों के पीछे सब्जी खाने के लिए दौड़ लगाती हैं, जिससे कई बार लोगों को डर और असुविधा का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सब्जी विक्रेताओं के अलावा आसपास के अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा से आगे बढ़ाकर लगभग 10 से 25 फीट तक आम रास्ते पर फैला दिया है। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और बाजार क्षेत्र में जाम जैसी स्थिति बन जाती है। नागरिकों का कहना है कि यदि नगर परिषद द्वारा समय रहते इस व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए और ठेलों व दुकानों को निर्धारित स्थान पर लगाने की व्यवस्था की जाए, तो बाजार में सुचारू आवागमन संभव हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और बाजार में आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।


✍️ नगर परिषद सीएमओ देवेंद्र वत्स से इस बारे में बात करने पर उन्होंने बताया कि एक या दो दिन मै बाजार को व्यवस्थित करवाता हु।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR