⚡ ब्रेकिंग News

चंद्रवंशी बागरी समाज के कार्यक्रम में विधायक की बड़ी घोषणा; धर्मशाला के लिए स्वीकृत किए 15 लाख रुपए..

बागरी चंद्रवंशी समाज के कार्यक्रम में विधायक की बड़ी घोषणा; धर्मशाला के लिए स्वीकृत किए 15 लाख रुपए..

माचलपुर। नगर में आयोजित अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज के धार्मिक महोत्सव में उस समय उत्साह दोगुना हो गया, जब क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने समाज की धर्मशाला के लिए बड़ी राशि की घोषणा की।

            मंत्री प्रतिभा बागरी से फोन पर हुई चर्चा..

कार्यक्रम के दौरान विधायक हजारीलाल दांगी ने मध्य प्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी से फोन पर सीधे चर्चा की। इस चर्चा के उपरांत विधायक ने घोषणा की कि बागरी समाज की धर्मशाला निर्माण कार्य हेतु 15 लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे। इस घोषणा का उपस्थित समाजजनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और विधायक का आभार व्यक्त किया।

               भव्य कलश यात्रा और फूलों से स्वागत..


इससे पूर्व, डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य कलश यात्रा और जुलूस निकाला गया। जिसका नगर मै अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, साथ ही यह जुलूस नगर के मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद माचलपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय, पूर्व पार्षद प्रत्याशी (वार्ड 13) घनश्याम गुर्जर, एवं नागरिकों और व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

                       आयोजन में ये रहे शामिल..

इस धार्मिक अनुष्ठान में विधायक हजारीलाल दांगी के साथ राहुल मालवीय (नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि), पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रामगोपाल खंडेलवाल, घनश्याम गुर्जर (वार्ड क्रमांक 13), भगवान गुजराती शिक्षक, एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR