⚡ ब्रेकिंग News

🚨24 घंटे में हत्या का खुलासा: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार🚨..

🚨24 घंटे में हत्या का खुलासा: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार🚨..

राजगढ़। जिले में अपराधों पर सख्ती के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर तेज़ कार्रवाई का उदाहरण पेश किया है। थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले में महज़ 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिलेभर में गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

                    💥घटना का विवरण..

दिनांक 13 अप्रैल 2026 को भगवतीपुरा निवासी भारतसिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र रामबाबू गुर्जर को गांव के कच्चे रास्ते पर विशाल गुर्जर एवं होकम गुर्जर द्वारा गोली मारकर एवं पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। सूचना के अनुसार, घटना उस समय हुई जब संदीप और अर्जुन दूध वितरण कर लौट रहे थे। गब्बर की गुमटी के पास गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे मौके पर पहुंचे, तो रामबाबू घायल अवस्था में पड़े थे और आरोपी पत्थरों से हमला कर रहे थे। बाइक की रोशनी पड़ते ही आरोपी फरार हो गए।

🔹अस्पताल में मौत

घायल रामबाबू को तुरंत आरोग्य अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

🔹रंजिश बनी हत्या की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह वारदात पैतृक संपत्ति को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश का परिणाम थी।

🔹तेज़ कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल विशेष एवं तकनीकी टीम गठित की। मुखबिर तंत्र और तकनीकी संसाधनों की मदद से मुख्य आरोपी विशाल गुर्जर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

🔹पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका..

इस चुनौतीपूर्ण मामले को सुलझाने में राजगढ़ पुलिस की टीम ने अदम्य साहस और कार्यकुशलता का परिचय दिया:

नेतृत्व निरीक्षक श्रीमती मंजू मखेनिया (थाना प्रभारी)

जांच टीम SI सुभाष द्विवेदी, SI सरिता मिश्रा, SI भगवान सिंह खींची

तकनीकी टीम SI जितेंद्र अजनारे, ASI शादाब खान, HC कुलदीप, आर. अशोक

फील्ड टीम HC राजेंद्र मीणा, रामदीन धाकड़, चंदन, सतीश, बाबूलाल, मोईन, नरेंद्र एवं अन्य आरक्षक

इस पूरी कार्रवाई में थाना कोतवाली की टीम एवं तकनीकी टीम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की जा रही है।

👉 इस कार्रवाई से साफ है कि राजगढ़ पुलिस अपराधियों के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR