⚡ ब्रेकिंग News

⚡“विधानसभा तक गूंजेगी आवाज, ”विधायक के जरिए होगी सीधी टक्कर! जीरापुर से उठी शिक्षकों की “अब आर-पार की लड़ाई।

विधानसभा तक गूंजेगी आवाज, ”विधायक के जरिए होगी सीधी टक्कर! जीरापुर से उठी शिक्षकों की “अब आर-पार की लड़ाई।

🔥 “सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा” – शिक्षकों की चेतावनी, विधायक को ज्ञापन देकर शुरू करेंगे बड़ा आंदोलन..

जीरापुर (राजगढ़) [आकाश शर्मा], 10 अप्रैल 2026। अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने अब सीधे तौर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ब्लाक अध्यक्ष रामबाबू दांगी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार - टीईटी परीक्षा और वरिष्ठता जैसे मुद्दों को लेकर नाराज शिक्षकों ने 11 अप्रैल को रैली निकालकर खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी को ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है। यह आंदोलन अब केवल मांगों तक सीमित नहीं, बल्कि सरकार को सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

मोर्चा के पदाधिकारियों ने साफ कहा है कि सरकार लगातार शिक्षकों की अनदेखी कर रही है और उनकी वर्षों की सेवा को नजरअंदाज किया जा रहा है। टीईटी के आदेश को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है, जिसे अब दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फैसले नहीं लिए गए तो आंदोलन उग्र रूप लेगा। सूत्रों के अनुसार, इस रैली के जरिए स्थानीय विधायक पर भी राजनीतिक दबाव बनाने की रणनीति तैयार की गई है, ताकि मामला सीधे सरकार तक पहुंचे और विधानसभा में गूंजे। शिक्षकों का कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय चाहिए। कार्यक्रम के अनुसार, 11 अप्रैल को दोपहर 4 बजे शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, जीरापुर से रैली निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विधायक कार्यालय पहुंचेगी। शाम 5 बजे विधायक को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मोर्चा ने दो टूक कहा है कि यह आंदोलन की शुरुआत है—अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR