⚡ ब्रेकिंग News

माचलपुर मै निवासरत रहे, जगदीश सुसाया की पत्नी अपने चार बच्चों के साथ लापता, अब तक नहीं लगा कोई भी सुराग.

🚨माचलपुर मै निवासरत रहे, जगदीश सुसाया की पत्नी अपने चार बच्चों के साथ लापता, अब तक नहीं लगा कोई भी सुराग..

आगर (आकाश शर्मा)। जिले के नलखेड़ा तहसील के ग्राम गुदरावन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने चार बच्चों के साथ रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुदरावन निवासी जगदीश सुसाया (माचलपुर), (45 वर्ष) ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी यशोदा सुसाया (41 वर्ष) 11 मार्च 2026 को दोपहर करीब 1 बजे अपने चारों बच्चों के साथ बिना किसी सूचना के घर से कहीं चली गईं। (बता दे कि एक समय जगदीश सुसाया का पूरा परिवार राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर मै निवासरत हुआ करता था, अभी कुछ सालों पूर्व ही खेती और घर नलखेड़ा के गुदरावन गांव मै होने के कारण वहां चला गया )
परिजनों के अनुसार उस समय जगदीश सुसाया इलाज के लिए बाहर गए हुए थे। जब उन्होंने परिवार से संपर्क करना चाहा तो सभी के मोबाइल फोन बंद मिले। घर पहुंचने पर पत्नी और बच्चे गायब मिले, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

👉 देर शाम तक परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

👩 गुमशुदा महिला का हुलिया:

नाम: यशोदा सुसाया

उम्र: 41 वर्ष

कद: लगभग 5 फीट 3 इंच

रंग: सांवला

👧👦 महिला अपने चारों बच्चों को साथ लेकर गई है, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 22 वर्ष और सबसे छोटा बेटा 13 वर्ष का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, ग्राम गुदरावन निवासी जगदीश सुसाया पिता लालूराम लाइनमैन (45 वर्ष), जो कि पेशे से किसान हैं और हृदय रोगी हैं, 11 मार्च 2026 को इलाज के लिए अपनी माता बसंती बाई के साथ इंदौर के एम.वाई. अस्पताल गए थे। जगदीश ने बताया है कि घर पर उनकी पत्नी यशोदा (41 वर्ष) और उनके चार बच्चे—हर्षिता (22 वर्ष), विशाखा (19 वर्ष), संजीत (15 वर्ष) और रवि (13 वर्ष)—मौजूद थे।

​दोपहर से गायब हैं परिजन..जगदीश ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर करीब 1:00 बजे उनके पिता ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि घर पर बहू और बच्चे नहीं हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। अस्पताल से लौटने के बाद जगदीश ने अपने स्तर पर पत्नी और बच्चों की तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों और ससुराल में संपर्क करने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो उन्होंने 12 मार्च को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

​🚨 पुलिस ने शुरू की तलाश...सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लापता पत्नी यशोदा का हुलिया करीब 5 फीट 3 इंच बताया गया है, जिनका रंग सांवला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही उनके मोबाइल की लोकेशन और अन्य माध्यमों से परिजनों की तलाश कर रही है।

👮‍♂️ पुलिस अलर्ट मोड पर, मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में तलाश तेज कर दी गई है। हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

⚠️ रहस्य बरकरार: आखिर मां बच्चों को लेकर अचानक कहां गई? क्या यह पारिवारिक विवाद का मामला है या कुछ और?

📢 जनता से अपील: यदि किसी को महिला या बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। या जगदीश सुसाया को 9340002164 व 7067137824 थाना नलखेड़ा भाटी जी को बताएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR