⚡ ब्रेकिंग News

माचलपुर में भव्य श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू: रामबाबू राठौर बने निर्माण समिति के अध्यक्ष।

📍माचलपुर में भव्य श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण की तैयारी शुरू: रामबाबू राठौर बने निर्माण समिति के अध्यक्ष।

माचलपुर। नगर में आयोजित फाग उत्सव के दौरान विधायक हजारीलाल दांगी द्वारा की गई मंदिर निर्माण की घोषणा के बाद, श्री खाटू श्याम सेवा समिति ने मंदिर निर्माण के संकल्प को धरातल पर उतारने हेतु कमर कस ली है। इसी तारतम्य में श्री भोना जी महाराज के मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर 'श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति' का गठन किया गया।

📍समिति का नवीन स्वरूप..

बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें अनुभव और ऊर्जा का समन्वय देखने को मिला।

📍पद नाम

अध्यक्ष रामबाबू राठौर,

उपाध्यक्ष राजू मारू एवं अभिषेक सर्राफ, सचिव भानुप्रताप सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष सोनू बंसल,

सह-सचिव योगेश प्रजापति,

सह-कोषाध्यक्ष आकाश राठौर,

प्रचार मंत्री रामबाबू गुप्ता,

मीडिया प्रभारी नितेश मालवीय।

📍एकजुटता और सेवा का संकल्प..

नवनियुक्त अध्यक्ष रामबाबू राठौर ने अपने ओजस्वी संबोधन में समिति के सदस्यों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा:

"यद्यपि पदों का मनोनयन हुआ है, किंतु समिति का प्रत्येक सदस्य अध्यक्ष के समान महत्वपूर्ण है। हमारा एकमात्र साझा लक्ष्य बाबा श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण है। हम सभी को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ इस पुनीत कार्य में जुटना है।"

📍दान का हुआ श्रीगणेश..

मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ ही दानदाताओं ने भी अपनी उदारता दिखाई। समिति सदस्य मोहन वर्मा, हरपाल सिंह कुशवाह, रामबाबू राठौर और देवेंद्र सोनी ने अपनी ओर से दान राशि एवं निर्माण सामग्री की घोषणा कर इस पुनीत कार्य का 'श्री गणेश' किया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि (भगोरी) हरपाल कुशवाह, भगवान सोनी, देवेंद्र सोनी, राकेश पाटीदार, शिवप्रसाद गुजराती, राजेश गौड़, संदीप सोनी,बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का श्री श्याम दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया और मंदिर निर्माण के सुचारू संचालन की मंगलकामना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR