⚡ ब्रेकिंग News

नगर परिषद माचलपुर में चार मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त।

 ✍️ नगर परिषद माचलपुर में चार मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) नियुक्त।

माचलपुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा नगर परिषद माचलपुर में चार मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) की नियुक्ति की गई है। शासन द्वारा जारी सूची में नगर परिषद माचलपुर के लिए चार नामों को मनोनीत पार्षद के रूप में शामिल किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद नगर परिषद में जनप्रतिनिधित्व को और मजबूती मिलने के साथ ही नगर विकास से जुड़े मुद्दों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

✨ ये चार लोग बने मनोनीत पार्षद..


🔹 श्रीमती रेखा बंसल

पति – श्री रमेश बंसल

वार्ड क्रमांक 06, नाना बाजार, माचलपुर

🔹 श्री नंदराम मालाकार

पिता – श्री कालूराम मालाकार

वार्ड क्रमांक 07, अग्रवाल मोहल्ला, माचलपुर

🔹 श्री प्रभुलाल राठौर

पिता – श्री किशनलाल राठौर

वार्ड क्रमांक 10, माचलपुर

🔹 श्री जमनालाल पाटीदार

पिता – श्री सीताराम पाटीदार

वार्ड क्रमांक 12, माचलपुर

🎉 नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह

मध्यप्रदेश शासन द्वारा की गई इन नियुक्तियों के बाद चारों नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों के समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि अनुभवी और सक्रिय जनप्रतिनिधियों के रूप में चारों एल्डरमैन नगर परिषद माचलपुर के विकास, जनहित और स्थानीय समस्याओं के समाधान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगरवासियों और समर्थकों ने चारों नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 🥳🎉

दैनिक मधुर दर्पण समाचार / संपादक आकाश शर्मा 


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR