🚍 राहत की ख़बर - निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार रात को खत्म पिछले कुछ दिनों से करीब 35 हजार बस थी बंद से प्रभावित।
(दैनिक मधुर दर्पण समाचार/आकाश शर्मा)
🏫 जयपुर कलेक्टर के साथ बैठक में मांगों पर बनी सहमति; 3 दिन से बंद रही थी करीब 35 हजार बसें।
झालावाड़ - राजस्थान में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल गुरुवार को खत्म हो गई है। जयपुर कलेक्टर के साथ बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बन गई, जबकि कुछ मांगें बाद में पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद अब प्राइवेट बसें आज रात से दोबारा शुरू हो जाएंगी। परिवहन मुख्यालय में देर रात हुई मीटिंग के बाद हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी है। मीटिंग में जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी, ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा और ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। ऑल राजस्थान कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने बताया- जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी के साथ बातचीत में कुछ मांगों पर सहमति बन गई, जबकि बाकी मांगें विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। दरअसल, प्राइवेट बस ऑपरेटर की हड़ताल के कारण प्रदेशभर में 35 हजार बसें बंद हो गई थी। राज्य के बाहर आने-जाने वाली बसों के बंद होने से होली पर घर जाने वाले लोग अलग-अलग राज्यों में अटक गए।
जाखड़ बस के बकानी (राजस्थान) के संचालक सुनील शर्मा ने बताया कि कल रात को प्राइवेट बसों की चली आ रही हड़ताल समाप्त हो गई है, आज से निरंतर बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।


Post a Comment