⚡ ब्रेकिंग News

जातिवाद का जहर फैलाने वाला यू जी सी नियम वापस लो, इस क़ानून को समूल नष्ट होने तक हम आंदोलन करेंगे - शिवसिंह परिहार

👉 जातिवाद का जहर फैलाने वाला यू जी सी नियम वापस लो, इस क़ानून को समूल नष्ट होने तक हम आंदोलन करेंगे - शिवसिंह परिहार

उज्जैन। सवर्ण मोर्चा उज्जैन के द्वारा आज सांसद अनिल फिरोजिया का घेराव कर ज्ञापन दिया गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह परिहार ने कहा कि विश्व विद्यालय अनुदान आयोग ने जातिगत समानता लाने के लिए यूजीसी 'इक्विटी रेगुलेशन 2026' बनाया जो कि पूर्ण रूप से समानता के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है और सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव करता है। नियमों में जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा को केवल SC/ST/OBC तक सीमित रखने और दोषी साबित होने से पहले निलंबन जैसे प्रावधानों का समावेश किया है जो कि छात्र के कॅरियर को तवाह कर देगा। इससे शिक्षण संस्थानों में भाईचारा खत्म होगा और जातिगत वैमनस्यता बढ़ेगी। शैक्षणिक संस्थानों को भी नियमों का पालन न करने पर संस्थानों की मान्यता रद्द करने या अनुदान रोकने जैसी सख्त कार्यवाही का प्रावधान है जिससे संस्था न चाहते हुए भी अपने आप को और अपने संस्थान को बचाने के लिए निर्दोष छात्र पर भी कार्यवाही करेंगी। भेदभाव और शोषण किसी भी जाती के छात्र छात्रा के साथ हो सकता है। जबकि इस विनियम ने ये मान लिया है कि सिर्फ SC ST OBC के साथ होगा और करने वाला सिर्फ सामन्य वर्ग का छात्र होगा। ये कैसा समानता लाने का क़ानून है। जो सिर्फ और सिर्फ सामान्य वर्ग के छात्र को विना कुछ किये ही अपराधी सिद्ध करने के मकसद से बनाया गया है। इस क़ानून को समूल नष्ट होने तक हम आंदोलन करेगे। हमारा एक करोड़ हस्ताक्षर का अभियान मध्य प्रदेश मे चल रहा है।

कार्यक्रम को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रविजय सिंह चौहान छोटू बना करणी सेना परिवार के संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह झाला, ब्राम्हण महासभा के सुरेन्द्र चतुर्वेदी, सपाक्स संगठन के हीरालाल दुबेदी,  श्री राजपूत करणी सेना के यशवंत सिंह रुंजी, महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंगद सिंह भदौरिया, राष्ट्रीय महामंत्री लक्ष्मण सिंह शेखावत सहित शहर के प्रतिष्ठित जनों ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से अनिल सिंह चंदेल बलबीर सिंह पंवार संजय सिंह गौड़ कृष्ण पाल सिंह परिहार किशोर सिंह भदौरिया, अभिषेक सेंगर, नरेंद्र सिंह जलवा दिनेश कदवाली डॉ नरेंद्र सिंह, सुन्दर सिंह भदौरिया, बादल सिंह चौहान सोहन सिंह, राजपाल सिंह वैश्य समाज के प्रमुख राजेश अग्रवाल, कायस्थ समाज से भारत सक्सेना, संत समाज से नीलेशानंद जी महाराज, सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन शिवसिंह परिहार ने किया। संचालन बादल सिंह चौहान ने एवं आभार चन्द्रविजय सिंह चौहान छोटू बना ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR