पत्रकार से मारपीट करने वाले सरपंच के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस ने की कार्यवाही।
राजगढ़ - (आकाश शर्मा) पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित कुमार तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के पर्यवेक्षण में निम्नानुसार कार्यवाही की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार किया जाना परिलक्षित हो रहा था। उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए राजगढ़ पुलिस द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई तथा वीडियो के आधार पर संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया। पहचान उपरांत विश्वास चंद्रवंशी पिता दुर्गाप्रसाद चंद्रवंशी, उम्र 43 वर्ष, निवासी कुरावर रोड, सहारा स्कूल के सामने, काला पीपल रोड, जिला शाजापुर द्वारा थाना क्षेत्र में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट अनुसार दिनांक 13.02.2026 को ग्राम इकलेरा में श्रवण पाटीदार एवं उनके साथी रामबाबू गोठी द्वारा फरियादी एवं उनके साथियों के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की गई तथा जान से खत्म करने की धमकी दी गई।
उक्त रिपोर्ट पर थाना तलेंन द्वारा अपराध क्रमांक 37/26 धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। राजगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment