⚡ ब्रेकिंग News

🩺“डॉक्टरों की कमी से बेहाल माचलपुर अस्पताल, जनता में आक्रोश—विधायक ने दिया आश्वासन, मांग पूरी नहीं होने पर अब 10 अप्रैल के बाद होगा नगर बंद”

🩺“डॉक्टरों की कमी से बेहाल माचलपुर अस्पताल, जनता में आक्रोश—विधायक ने दिया आश्वासन, मांग पूरी नहीं होने पर अब 10 अप्रैल के बाद होगा नगर बंद”

माचलपुर। (आकाश शर्मा) नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले लगभग एक वर्ष से स्थाई डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं। अस्पताल की अव्यवस्थाओं से परेशान नगरवासियों में गहरा आक्रोश बना हुआ है। इस गंभीर समस्या को लेकर 12 मार्च 2026 को बालाजी मंदिर परिसर में जन जागृति कल्याण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर के कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक के निर्णय अनुसार 13 मार्च 2026 को टप्पा कार्यालय माचलपुर में शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया और 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने के बाद भी जब शासन की ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई, तो समिति द्वारा 21 मार्च को नगर बंद का आह्वान किया गया था, जिससे पूरे नगर में हलचल मच गई थी।


इसी बीच क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने 19 मार्च को सराफ मैरिज गार्डन में नगरवासियों, जन जागृति समिति एवं सदस्यों के साथ बैठक कर स्थिति पर चर्चा की। विधायक ने आश्वासन दिया कि 10 अप्रैल 2026 तक दो स्थाई डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी तथा रोगी कल्याण समिति का गठन कर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू किया जाएगा। विधायक के इस आश्वासन के बाद समिति ने 21 मार्च का प्रस्तावित नगर बंद फिलहाल स्थगित कर दिया है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 10 अप्रैल के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती, तो जन जागृति कल्याण समिति द्वारा नगर बंद एवं उग्र आंदोलन किया जाएगा।

👉 अब पूरा नगर 10 अप्रैल की तारीख पर नजरें टिकाए हुए है—क्या मिलेगा समाधान या फिर तेज होगा आंदोलन।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR