⚡ ब्रेकिंग News

🎉“बेटी के पहले जन्मदिन पर पिता का अनोखा तोहफा: गणेश मंदिर का भव्य लोकार्पण, माचलपुर में बनी मिसाल” 🎉

 🎉“बेटी के पहले जन्मदिन पर पिता का अनोखा तोहफा: गणेश मंदिर का भव्य लोकार्पण, माचलपुर में बनी मिसाल” 🎉





माचलपुर (आकाश शर्मा)|नगर के पुरानी कृषि उपज मंडी समिति परिसर में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन देखने को मिला, जहां एक पिता ने अपनी लाडली बिटिया के पहले जन्मदिवस को समाजसेवा और आस्था से जोड़कर एक अनूठी मिसाल पेश की। माचलपुर निवासी बालू प्रसाद दांगी ने अपनी पुत्री नंदिनी रानी के प्रथम जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व से स्थापित श्री गणेश जी महाराज के चबूतरे का जीर्णोद्धार एवं छतरी का नवीनीकरण करवाया। यह पुनीत कार्य उन्हें श्री सिद्धी विनायक मंडी वाले बाबा की प्रेरणा और आशीर्वाद से करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नवनिर्मित स्वरूप में सजे इस पवित्र स्थल का भव्य लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी (खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र) के सुपुत्र बापूलाल दांगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनके करकमलों से लोकार्पण संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिटिया नंदिनी रानी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए स्नेह भोज (प्रतिभोज) का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए और आशीर्वाद प्रदान किया। इस पूरे आयोजन ने समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया कि व्यक्तिगत खुशियों को यदि जनहित और धर्म सेवा से जोड़ा जाए, तो वे और भी प्रेरणादायक और सार्थक बन जाती हैं।

👉 दांगी परिवार के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्रभर में खूब प्रशंसा हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR