🤔 पटवारी की हुई धुनाई- नाबालिग छात्रा का पटवारी ने नहाते समय बनाया विडियो, परिवार और ग्रामीणों ने तबीयत से की आरोपी पटवारी की पिटाई।
( दैनिक मधुर दर्पण समाचार/आकाश शर्मा )
📌 घटना का विवरण: जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी महेश साहू के घर में आसपास के गांवों की नाबालिग छात्राएं पढ़ाई के लिए किराए से रहती थीं। शनिवार को 11वीं कक्षा की एक छात्रा परीक्षा देने से पहले नहाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने बाथरूम के गेट के ऊपर लगी जाली से मोबाइल के जरिए छात्रा का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि 2 से 3 वीडियो बनाए। छात्रा ने आरोपी को संदिग्ध स्थिति में देख लिया, लेकिन परीक्षा और डर के कारण तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया।
मोबाइल में मिला डिलीट वीडियो: रिसाइकल बिन मै मिला।
शाम को परीक्षा से लौटने के बाद छात्रा ने अन्य छात्राओं को पूरी घटना बताई और परिजनों को सूचना दी। रात करीब 9 बजे गुस्साए परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। जब मोबाइल की जांच की गई तो डिलीट किए गए वीडियो रीसाइकल बिन में मिल गए। इसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा और आरोपी की पिटाई कर दी गई।
📌 पुलिस ने संभाला मोर्चा:सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। आरोपी को फटी बनियान से पता चलता है कि परिजनों ने आरोपी की सेवा पूजा तरीके से ही की है। हालात इतने तनावपूर्ण थे कि पुलिस को आरोपी को पैदल और फिर बाइक से थाने पहुंचाना पड़ा। देर रात तक थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और कड़ी कार्रवाई की मांग करती रही।
फिलहाल क्या कार्रवाई?
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाबालिग छात्रा की पहचान गोपनीय रखी गई है।
यह घटना समाज में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े करती है। जरूरत है सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


Post a Comment