✍️ बाबा साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला आरोपी युवक बालचंद राठौर गिरफ्तार होकर जिला जेल मै दाखिल।
माचलपुर - बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना इतना भारी पड़ा कि बड़ी संख्या में बाबा साहब को मनाने वाले माचलपुर थाने मै एकत्रित हो गए और पोस्ट करने वाले झरनिया निवासी बालचन्द राठौर पिता बदेसिंह राठौर को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए।
फरियादी विजय वर्मा पिता प्रेमसिंह वर्मा उम्र 19 साल निवासी ग्राम गोघटपुर थाना माचलपुर ने हमराह मुकेश वर्मा, शिव वर्मा, बबलू वर्मा, रामबाबू वर्मा निवासीगण गोघटपुर के साथ थाना आकर आवेदन पेश किया कि उसने दिनांक 02.03.26 को इंस्टाग्राम पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की पोस्ट की थी जिस पर गाँव झरनिया निवासी बालचंद राठौर पिता बदेसिंह राठौर के द्वारा भीमराव अंबेडकर जी को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई तथा अंबेडकर को अश्लील गाली दी गई जिससे समाज में अश्लीलता फैलने का भय है तथा बाबा साहेब को मानने वाले व उनकी विचारधारा पर चलने वाले समस्त समाज में आक्रोश है तथा इससे बाबा साहेब को मानने वाले समस्त समाज की भावना आहत हुई है फरियादी के आवेदन पर से आरोपी के विरुध्द थाना माचलपुर प्रभारी भगीरथ शाक्य ने कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 52/26 धारा 296(b), 353(2) बीएनएस 3(1)(द)(ध) एससी एसटी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आरोपी के विरुध्द इस्तगासा क्रमांक 13/26 धारा 170, 126, 135 बीएनएसएस तैयार कर गिरफ्तार किया गया एवं तहसीलदार के समक्ष पेश कर जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया है।


पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी महापुरुष या समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post a Comment