⚡ ब्रेकिंग News

घटना की रात नग्न अवस्था में घर पहुँचा,लोअर अंडरवीयर वही छोड़कर भागा, बलात्कार कर नाक,मुंह काटकर हत्या करने वाला आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में।

घटना की रात नग्न अवस्था में घर पहुँचा,लोअर अंडरवीयर वही छोड़कर भागा, बलात्कार कर नाक,मुंह काटकर हत्या करने वाला आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में।


🚨 हत्या एवं बलात्कार की घटना का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित कुमार तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिलचीपुर डी.व्ही.एस नागर के मार्गदर्शन में थाना भोजपुर पुलिस द्वारा हत्या एवं बलात्कार की घटना का 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 04.03.2026 को सुबह लगभग 10 बजे डायल–112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम घाटाखेड़ी में एक महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाक-मुँह काटकर घायल कर दिया गया है। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी भोजपुर निरीक्षक संगीता शर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं । साथ ही एफएसएल, फिंगरप्रिंट एवं डॉग स्क्वॉड को भी घटनास्थल पर पहुँचने हेतु पाबंद किया गया। घटनास्थल ग्राम घाटाखेडी बहादुर सिंह के कांकरिया वाले खेत पर पहुंचे जहा पर गेहू के खेत के बीच में पर पहुँचने पर घायल महिला मिली। घायल महिला को तत्काल डायल-112 वाहन से खिलचीपुर अस्पताल भेजा गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फरियादी (मृतिका का पुत्र) उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम घाटाखेड़ी की रिपोर्ट पर देहाती नालसी अपराध क्रमांक 00/2026 धारा 103(1) बीएनएस का लेखबद्ध किया गया। फरियादी ने बताया कि दिनांक 03.03.2026 की रात्रि लगभग 10–11 बजे उसके खेत के पास पप्पू पिता कालूसिंह भील के खेत पर खाने-पीने की पार्टी थी। फरियादी अपनी माँ को कांकरिया वाले खेत पर बनी टापरी पर अकेली छोड़कर पार्टी में चला गया। पार्टी में रामनिवास पिता रायसिंह, पप्पू पिता कालूसिंह एवं सुनील पिता मानसिंह मौजूद थे। कुछ समय बाद रामनिवास बिना बताए वहां से चला गया। रात में भोजन के बाद फरियादी अपने आम वाले खेत पर चला गया। सुबह जब वह टापरी पर पहुंचा तो उसकी माँ वहां नहीं मिली। तलाश करने पर टापरी के पास गेहूं के खेत में उसकी माँ गंभीर अवस्था में पड़ी मिली, जिनके मुंह, नाक व जबड़े पर गंभीर चोटें थीं तथा खून निकल रहा था। पास में रामनिवास के पहने हुए कपड़े भी पड़े मिले। फरियादी द्वारा परिजनों को सूचना देने पर सभी लोग पहुंचे और पुलिस की सहायता से घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल खिलचीपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से रामनिवास पिता रायसिंह भील फरार है, जिस पर फरियादी ने घटना करने की शंका व्यक्त की है। अपराध क्रं – 84/26 धारा – 103(1) BNS कायम कर विवेचना मे लिया गया । घटनास्थल पर एफएसएल, फिंगरप्रिंट एवं डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया गया तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। निरीक्षण के दौरान घटनास्थल से एक मोबाइल फोन, काले रंग का लोअर एवं लाल रंग का अंडरवियर जप्त किया गया। घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों तथा क्षेत्र में की गई ग्रामीणों से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि आरोपी घटना की रात नग्न अवस्था में घर पहुँचा था तथा उसके शरीर पर खून लगा हुआ था, जिसके बाद वह अन्य कपड़े पहनकर गाँव से फरार हो गया। पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई तथा आरोपी रामनिवास पिता रायसिंह भील निवासी घाटाखेड़ी थाना भोजपुर को पकड़ लिया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने उक्त घटना करना स्वीकार किया तथा घटना की योजना और तरीका बताया। घटना का तरीका (आरोपी के खुलासे अनुसार) पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतिका अपने पुत्र के साथ गाँव से दूर खेत पर बनी टापरी में रहती थी। आरोपी की मृतिका पर बुरी नजर थी और उसने उसके साथ बलात्कार करने की योजना बनाई। दिनांक 03.03.2026 को आरोपी ने मुर्गी पार्टी का बहाना बनाकर मृतिका के पुत्र तथा उसके परिचित सुनील भील व पप्पू भील को बुलाया। आरोपी मुर्गी खरीदकर पप्पू के खेत पर मुर्गी बनाने की तैयारी करने लगा और मृतिका के पुत्र को वहीं उलझाकर स्वयं मृतिका की टापरी पर चला गया। टापरी पर मृतिका अकेली थी। आरोपी ने मृतिका को आवाज देकर बाहर बुलाया और जबरदस्ती पकड़कर पास के गेहूँ के खेत में ले गया, जहाँ उसने मृतिका के साथ बलात्कार किया। विरोध करने एवं चिल्लाने का प्रयास करने पर आरोपी ने क्रूरता पूर्वक अपने दाँतों से मृतिका का नाक व मुँह काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी घबराकर अपना मोबाइल, काले रंग का लोअर एवं लाल रंग का अंडरवियर घटनास्थल पर छोड़कर भाग गया। रास्ते में उसने खून से सनी शर्ट झाड़ियों में छुपा दी और नग्न अवस्था में घर पहुँचा, जहाँ से बाद में अन्य कपड़े पहनकर फरार हो गया।

आरोपी का मोबाइल फोन, काले रंग का लोअर, लाल रंग का अंडरवियर, मृतिका की चूड़ियाँ झाड़ियों में छुपाई गई खून से सनी शर्ट तथा मेडिकल परीक्षण के दौरान प्राप्त अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए उक्त हत्या प्रकरण का खुलासा करने में निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही – निरीक्षक संगीता शर्मा, उनि विनोद मीणा, उनि आशाराम भल्लावी, उनि गिरवर सिंह मरावी, उनि धर्मवीर पलैया (थाना खिलचीपुर), सउनि अशोक कुमार कटारिया, प्र.आर. नरेन्द्र सैनी, आर.चन्द्रेश कुशवाह, आर.देवेन्द्र सिंह, आर. ईश्वर, आर. गौरव, म.आर. प्रिया मीणा, आर.राकेश, सैनिक रमेश, चालक आर.नूरनबी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR