⚡ ब्रेकिंग News

माचलपुर नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सजी खाटू श्याम जी की भजन संध्या।

🎉माचलपुर नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ सजी खाटू श्याम जी की भजन संध्या।

🎉भजनों की मधुर धुनों पर झूमे श्रद्धालु, देर रात तक चलता रहा भक्ति का संगीतमय कार्यक्रम

                 माचलपुर (आकाश शर्मा)।

नगर माचलपुर में भगवान खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजनों की मधुर धुनों पर देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। भजन संध्या के दौरान प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा खाटू श्याम जी के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए गए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत खाटू श्याम जी की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद भजन संध्या का क्रम देर रात तक चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों का आनंद लेते हुए भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। भजन संध्या में नगर के कई गणमान्य नागरिकों के साथ क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी व उनके सुपुत्र सरपंच ग्राम काछीखेड़ी बापूलाल दांगी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजन की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR