🎈 पुष्प वर्षा के साथ रंग और गुलाल, आज मनेगा नगर मै रंगपंचमी का त्यौहार।

माचलपुर - नगर में रविवार को रंगपंचमी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर हुरियारों की पारंपरिक गैर निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल होकर रंगोत्सव का आनंद लेंगे। हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित यह गैर सुबह 11 बजे चाठाकुंडी बालाजी मंदिर से प्रारंभ होगी। गैर में राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके साथ ही पानी के टैंकर और फायर ब्रिगेड के माध्यम से रंग बरसाया जाएगा। गैर का मार्ग नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा जो बाज़ार चौक मै पहुंचेगा, बाजार चौक मै टेपा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, आयोजकों ने नागरिकों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है,
आयोजक समिति ने इस बार सभी को सूचित किया है कि यह पर्व रंगों का पर्व होकर समाज में खुशियों का पर्व है, एक दूसरे से गले लगकर रंग गुलाल लगाने का पर्व है, इस पर्व को रंग, गुलाल लगाकर, एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर सम्मान के साथ मनाया जाए, एक दूसरे के कपड़े फाड़कर निम्न स्तर का इस त्यौहार को हम नहीं मनाए, यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए। वहीं पुलिस प्रशासन भी आयोजन को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है समय समय पर पुलिस विभाग की पुलिसिंग की जा रही है


Post a Comment