⚡ ब्रेकिंग News

🌾🌴कब तक करे किसान अभिनन्दन हो रहा स्लॉट बुकिंग संकट: किसानों का अनाज घरों में अटका, मजबूरी में सस्ते दामों पर बिक्री..

🌾🌴कब तक करे किसान अभिनन्दन हो रहा स्लॉट बुकिंग संकट: किसानों का अनाज घरों में अटका, मजबूरी में सस्ते दामों पर बिक्री..


माचलपुर (संवाददाता आकाशशर्मा )- गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग में आ रही लगातार दिक्कतों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। हालत यह है कि किसानों के घरों में अनाज भरा पड़ा है, लेकिन समय पर स्लॉट नहीं मिलने से वे अपनी उपज बेच नहीं पा रहे हैं। इसी बीच शादियों का सीजन होने के कारण किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार - मजबूरी में कई किसान अपने गेहूं को सस्ते दामों पर व्यापारियों को बेचकर शादी-ब्याह जैसे जरूरी खर्च पूरे कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि समय पर खरीदी नहीं हुई तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। आगे हकाई (कटाई के बाद की प्रक्रिया) का सीजन भी सामने है, जिसमें मजदूरों का खर्च, परिवहन और अन्य कार्यों में भी पैसे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में यदि किसान का अनाज औने-पौने दामों में बिकता है, तो उसके सामने खाद, बीज और अगली फसल की तैयारी के लिए व्यवस्था करना मुश्किल हो जाएगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था को सुचारू किया जाए, ताकि वे अपनी उपज सही दाम पर बेच सकें और आर्थिक संकट से बच सकें।
ग्राम भगोरी के किसान राजेंद्र सिंह गुर्जर, कृष्णपाल गुर्जर, व अन्य किसानों ने बताया कि इस प्रकार की समस्या का जल्द हल नहीं हुआ तो किसान पैसा समय पर नहीं दे पाएगा और किसान डिफाल्डर हो जायेगा, जल्द ही उक्त व्यवस्था को सुधारने की माँग के साथ ही उन्होंने मांग की है कि बिना स्लॉट बुकिंग गेहूं बेचनी की दी जाए अनुमति, ''पहले तो गेहूं खरीदी में देरी होने की वजह से छोटे-मोटे किसानों ने तो अपनी फसल मंडी में कम दाम पर ही बेच दी है. वहीं, अब स्लॉट बुक नहीं होने की वजह से भी किसानों को लाइन लगानी पड़ रही है. सरकार को चाहिए कि बिना स्लॉट बुकिंग किया ही किसानों को 1-1 ट्रॉली गेहूं समर्थन मूल्य पर बेचने की अनुमति दी जाना चाहिए.''

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR