💥माचलपुर में कांग्रेस का विशाल पैदल मार्च व बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर..
माचलपुर। (संवाददाता आकाश शर्मा) 28 अप्रैल 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माचलपुर के नेतृत्व में विशाल पैदल मार्च एवं बैठक कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत पैदल मार्च से हुई, जो अस्पताल चौराहा से प्रारंभ होकर पुराना झंडा चौक होते हुए बस स्टैंड पर समाप्त हुआ। यह मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और एकता का परिचय दिया। इसके पूर्व पटेल कॉम्प्लेक्स में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के मुख्य बिंदुओं में नवनियुक्त मंडलम अध्यक्षों का स्वागत किया गया तथा ब्लॉक कार्यकारिणी के निर्माण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। साथ ही ग्राम चौपाल के आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई, जिससे ग्रामीण स्तर पर पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।ब्लॉक के अंतर्गत बढ़ी हुई पोलिंगों पर BLA-2 की नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा की गई। इसके अलावा महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी माचलपुर के अध्यक्ष यशवंतसिंह गुर्जर ने किया। उन्होंने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करती रहेगी। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।



Post a Comment