⚡ ब्रेकिंग News

होटल मै ले जाकर किया गंदा काम.. डर, बदनामी और धमकियों के बीच 52 दिन की चुप्पी… फिर युवती ने खोला राज”

 👉 होटल मै ले जाकर किया गंदा काम.. डर, बदनामी और धमकियों के बीच 52 दिन की चुप्पी… फिर युवती ने खोला राज”

होटल में दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर शादी का दबाव: 52 दिन तक डर और धमकियों के साए में रही युवती, फिर पहुंची थाने

शहर के बीचोंबीच होटल में वारदात का आरोप • वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी • दुष्कर्म, धमकी और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज।

राजगढ़, (संवाददाता आकाश शर्मा) 22 मई। शहर के बीचोंबीच स्थित होटल आशीर्वाद एक बार फिर गंभीर आरोपों के चलते चर्चा में है। यहां एक 20 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले होटल ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की और फिर फोटो-वीडियो बनाकर उसे लंबे समय तक डर और दबाव में रखा। मामले ने तब नया मोड़ लिया जब पीड़िता ने करीब 52 दिन बाद हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई। युवती का आरोप है कि आरोपी लगातार उस पर शादी करने का दबाव बना रहा था और मना करने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देता था।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 30 मार्च को ग्राम नांदरी (माचलपुर) निवासी विशाल पिता मदन मालवीय उसे शहर के अस्पताल रोड स्थित होटल आशीर्वाद लेकर गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती के फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। घटना के बाद शुरू हुआ मानसिक दबाव और धमकियों का दौर पीड़िता के लिए लगातार परेशानी का कारण बनता गया। शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी बार-बार मोबाइल पर फोटो और वीडियो भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। साथ ही शादी करने का दबाव बनाते हुए कहता था कि यदि उसने बात नहीं मानी तो वीडियो सोशल मीडिया और परिचितों के बीच वायरल कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि बदनामी के डर, सामाजिक दबाव और लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़िता लंबे समय तक शिकायत दर्ज नहीं करा सकी। लेकिन मानसिक तनाव बढ़ने के बाद आखिरकार उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी विशाल मालवीय के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है।

फैक्ट फाइल:

▪ घटना की तारीख: 30 मार्च

▪ शिकायत दर्ज: करीब 52 दिन बाद

▪ स्थान: अस्पताल रोड स्थित होटल आशीर्वाद

▪ आरोपी: विशाल मालवीय नांदरी (माचलपुर) निवासी युवक

▪ धाराएं: दुष्कर्म, धमकी, छेड़छाड़, आईटी एक्ट।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR