👉 लिम्बोदा बना सामाजिक समरसता की मिसाल, दलित परिवार की बारात का हुआ भव्य स्वागत।
👉जहाँ बारात बनी भाईचारे का प्रतीक, पूरे गाँव ने मिलकर रचा इतिहास।
👉दलित परिवार की बारात का भव्य स्वागत, लिम्बोदा ने दिया एकता का संदेश।
माचलपुर - सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद अब पूरी तरह खत्म हो गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और अफवाहों के बाजार में गाँव लिम्बोदा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी। तरह-तरह की बातें फैलाकर यह दिखाने का प्रयास किया गया कि गाँव में भेदभाव और दलितों पर अत्याचार होता है। लेकिन आज सच्चाई पूरे समाज के सामने आ गई। गाँव लिम्बोदा में जाति-पाति की दीवारों को तोड़ते हुए पूरे गाँव ने एकजुट होकर दलित परिवार की बारात का आत्मीय स्वागत किया।भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ने बारातियों का आरती उतारकर, तिलक लगाकर सम्मान किया गया, स्वागत-सत्कार किया गया और सभी ने मिलकर खुशियाँ मनाईं। क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी व भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलसिंह गुर्जर ने दूल्हे को घोड़े पर बिठाकर आत्मीय स्वागत किया। यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और बदलती सोच की एक प्रेरणादायक तस्वीर बन गई। गाँव ने यह संदेश दिया कि अब समाज पुरानी रूढ़ियों को पीछे छोड़कर समानता और सम्मान की राह पर आगे बढ़ रहा है।
“बदल रहा है देश, बदल रही है सोच” की भावना को साकार करते हुए लिम्बोदा ने साबित कर दिया कि असली ताकत एकता और भाईचारे में होती है।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलसिंह गुर्जर, लिम्बोदा सरपंच लालसिंह गुर्जर, नरेन्द्र भड़ाना, लालसिंह पोसवाल व लिम्बोदा ग्राम वासियों सहित प्रशासनिक अमला पूरे समय मौजूद रहा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता फूलसिंह गुर्जर ने कन्यादान में पलंग व गादी सेट के साथ करीब 20 स्टील के बर्तन भेंट कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। 👉 तो वहीं कॉग्रेस पार्टी के जिला पंचायत सदस्य यसवंत सिंह गुर्जर ने भी दूल्हे को हार पहनाकर फूलों की वर्षा कर स्वागत सत्कार किया।।




Post a Comment