👉 माचलपुर क्षेत्र में 7 घंटे रहेगा विद्युत शटडाउन, कई फीडरों की आपूर्ति होगी प्रभावित।
माचलपुर संवाददाता आकाश शर्मा। मानसून पूर्व विद्युत व्यवस्था के रखरखाव एवं परीक्षण कार्य के चलते माचलपुर क्षेत्र में मंगलवार, 09 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार 132 केवी उपकेंद्र माचलपुर स्थित 50 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का प्री-मानसून मेंटेनेंस एवं तकनीकी परीक्षण किया जाएगा।
इस कार्य के कारण प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक विद्युत शटडाउन रहेगा। शटडाउन अवधि में 33 केवी माचलपुर, भगोरा, पिपल्याकुल्मी एवं पोलखेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि मानसून के दौरान निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह आवश्यक रखरखाव कार्य किया जा रहा है। विभाग ने क्षेत्र के नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।
👉 विभाग का कहना है कि कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी

Post a Comment