⚡ ब्रेकिंग News

🔥जनता की हुंकार लाई रंग!माचलपुर अस्पताल में बदले हालात, डॉ. भारत लाल शाक्य की धमाकेदार वापसी से जगी नई उम्मीद..

🔥जनता की हुंकार लाई रंग! माचलपुर अस्पताल में बदले हालात, डॉ. भारत लाल शाक्य की धमाकेदार वापसी से जगी नई उम्मीद..

अव्यवस्थाओं पर जनता के लगातार दबाव के बीच शासन का बड़ा फैसला, नागरिकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत; अब अस्पताल से बदलती तस्वीर की उम्मीद..

माचलपुर (राजगढ़) आकाश शर्मा संवाददाता । लंबे समय से डॉक्टरों की कमी, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर सुर्खियों में रहे माचलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आखिरकार एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार उठ रही आवाज, नागरिकों द्वारा 11 बिंदुओं का ज्ञापन, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और जनाक्रोश के माहौल के बीच राज्य शासन ने डॉ. भारत लाल शाक्य को एक बार फिर माचलपुर अस्पताल की कमान सौंप दी है। इस फैसले को क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. भारत लाल शाक्य के पुनः पदस्थापना आदेश की खबर मिलते ही पूरे नगर में खुशी का माहौल बन गया। अस्पताल परिसर में श्री देवनारायण अखाड़ा के अध्यक्ष शिव गुर्जर (देवा) के नेतृत्व में नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। देवा गुर्जर ने डॉ भारत शाक्य को भगवान देवनारायण जी की तस्वीर भी स्मृति चिन्ह भेंट की। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि मदनलाल गुर्जर, मोहनलाल गुर्जर (भगोरी), गोविंद सिंह गुर्जर (मोहली) कालू सिंह गुर्जर बामनिया खेड़ी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षेत्र को एक बार फिर ऐसा चिकित्सक मिला है, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद है। 

पिछले कई महीनों से माचलपुर अस्पताल लगातार विवादों और समस्याओं के कारण चर्चा में था। डॉक्टरों की कमी, महिला चिकित्सक का अभाव, जांच सुविधाओं की कमी, एक्स-रे सेवा, पर्याप्त दवाइयों का अभाव, साफ-सफाई की शिकायतें, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही थी। हाल ही में नगर के नागरिकों ने 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अस्पताल की व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार की मांग की थी। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया था कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर जन आंदोलन किया जाएगा।

इसी बीच ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस ने भी कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर अस्पताल की अव्यवस्थाओं को गंभीर मुद्दा बताया था। लगातार उठ रही मांगों के बीच डॉ. भारत लाल शाक्य की पुनः पदस्थापना को लोगों ने सकारात्मक संकेत के रूप में देखा है। डॉ. शाक्य अपने पूर्व कार्यकाल में मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार, समय पर उपलब्धता और बेहतर चिकित्सा सेवाओं के लिए पहचान बना चुके हैं। यही कारण है कि उनकी वापसी पर नगरवासियों में उत्साह दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि अब केवल डॉक्टर की वापसी ही नहीं, बल्कि पूरे अस्पताल की कार्यप्रणाली में बदलाव दिखाई देना चाहिए, ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े।

जनता की निगाहें अब परिणाम पर

"स्वागत अपनी जगह है, लेकिन अब माचलपुर की जनता को अस्पताल में डॉक्टर, दवाइयां, जांच और बेहतर इलाज चाहिए। उम्मीद है कि डॉ. भारत लाल शाक्य के नेतृत्व में अस्पताल फिर से लोगों के भरोसे का केंद्र बनेगा।"

अब पूरे क्षेत्र की नजर इस बात पर है कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद माचलपुर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर कितनी तेजी से बदलती है और आम मरीजों को इसका कितना लाभ मिलता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...

🎧 LIVE FM RADIO

ताज़ा खबरों के साथ सुनिए लाइव रेडियो

🔴 ON AIR